हरदोई: बावन शारदा नहर के पुल के नीचे युवक की लाश मिली, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2026 बावन शारदा नहर के पुल के नीचे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी, लोगों ने जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी, कुछ ही देर में चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बता दें कि कल पुल पर एक बाइक लावारिश खड़ी थी, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, पुलिस उसे चौकी ले गयी थी, समझा जा रहा कि यह बाइक युवक की ही थी।