मंगलवार को 1 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के परसा राजा-बरवा राजा के बीच क्षतिग्रस्त नहर पुल का शिलान्यास विधायक जय मंगल कन्नौजिया व जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले में 56 पुल स्वीकृत हुए, जिनमें 28 पुल अकेले सदर क्षेत्र को मिले।