महाराजगंज: मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल–पनियरा मार्ग पर मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के पास मंगलवार को 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।