शहपुरा: शहपुरा में डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत लाइन बाधित रहेगी
शहपुरा नगर में डिवाइडर कार्य को लेकर शहपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत लाइन रविवार सुबह 6:00 बजे से 10:00 तक बाधित रहेगी । दरअसल डिवाइडर कार्य के दौरान विद्युत लाइन बंद रहेगी और आवश्यकता के अनुसार समय अवधि घटाई और बढ़ाई जा सकती है जिसको लेकर विद्युत विभाग ने सूचना जारी कर सोशल मीडिया में जानकारी दी ।