राजातालाब: बहेड़वा हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा हाल्ट के पास बुधवार की सुबह लगभग 06 बजे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय लवकुश पुत्र ज्ञानचंद, निवासी रामपहरी, थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र के रूप में हुई है।