बड़वाह: बड़वाह में महाराष्ट्र की 18 वर्षीय तेजल ने सांसारिक जीवन त्यागकर साधु जीवन में किया प्रवेश, ली दीक्षा
बड़वाह मे महाराष्ट्र के पारोला की 18 वर्षीय बहन तेजल पिता मनोहर चौरडिया ने गुरुवार को सुबह कृषि उपज मंडी प्रांगण में सांसारिक जीवन त्याग कर एक आध्यात्मिक आयोजन में साधु जीवन में प्रवेश किया।पंडित रत्न श्री कान मुनि जी के शिष्य श्वेतांबर जैन संत निमाड़ गौरव श्री पंकज मुनी जी की पावन निश्रा में संत श्री ने नव दीक्षित साध्वी जी का यत्ना श्री जी नामकरण किया।