बेरमो: कथारा जीएम से मिले भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय, बिजली-पानी-स्वास्थ्य संकट पर जताई नाराज़गी
Bermo, Bokaro | Jun 17, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय ने बुधवार को कथारा स्थित सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम ए.के.वी. सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं रखीं। उन्होंने जारंगडीह में 20 दिनों से ठप बिजली आपूर्ति, कथारा-जारंगडीह सीसीएल अस्पतालों में डॉक्टरों, कर्मियों व दवाओं की कमी और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया।