गरखा: मैकी में आलमारी फैक्ट्री के पास बाइक सवार से पिस्टल की नोक पर लूट, छह अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
Garkha, Saran | Jun 23, 2025 छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी मे आलमारी फैक्ट्री के पास सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे बाइक सवार से पिस्टल दिखाकर सोने की चेन, दो अंगूठी और पर्स लूट लिया गया. छह अपराधी तीन बाइकों पर सवार थे और वारदात के बाद केवानी नदी पुल होते हुए धर्मबागी की ओर फरार हो गए। पीड़ित कटसा गांव निवासी ने थाने में छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.