कटनी ग्रामीण: संगठन से सेवा तक : रीठी में भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
भारतीय जनता पार्टी रीठी मंडल की मासिक बैठक में मंडल प्रभारी आशीष गुप्ता ‘बाबा’ एवं मंडल अध्यक्ष भारत पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे संपन्न हुई बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक कार्यों के विस्तार तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।