जनपद भदोही के थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सीतामढ़ी धाम पर आयोजित लवकुश मेला को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के साथ थाना कोइरौना एवं मेला क्षेत्र का सघन स्थलीय निरीक्षण तथा मेले से संबंधित विषयों पर अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेगी। सीतामढ़ी धाम के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में कुशल गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला प्रबंधक कमेटी, स्थानीय नागरिकों, स्थानीय गोताखोरों , पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीगण के साथ सीधा संवाद किया गया। सभी से आपसी तालमेल बनाकर ड्यूटी करने की अपील की गई। मेले के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रूट डायवर्जन और वाहनों के लिए पार्किंग स्थल पहले से चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संपूर्ण मेला परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था और सुगम यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया गया।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur