बालाघाट: तीन मूक-बधिर बच्चों की मां बनीं हौसले की मिसाल, बेटी पहुंची नेशनल क्रिकेट टीम तक
कहते हैं मां की ताकत उसके संघर्ष में दिखाई देती है। ऐसा ही प्रेरणादायक और मार्मिक उदाहरण जिले के नैतरा गांव की राजवंती धुर्वे ने पेश किया है। गरीबी, पति की मौत और तीन मूक-बधिर बच्चों की जिम्मेदारी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने बच्चों के सपनों को उड़ान दी। आज उनकी बेटी रानी धुर्वे भारत की मूक-बधिर क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने जा रही है, जबकि बेटा स्व