सक्ती जिले के हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 'सरस्वती सायकिल योजना' एवं बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की सदस्य सुशीला सिन्हा के हाथों बालिकाओं को सायकिल प्रदान किया गया। इस तरह अब छात्राएं, कम समय में आसानी से सायकिल से स्कूल आ जा सकेगी।