सोनबरसा: सोनबरसा थाना के महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोनबरसा थाना में संचालित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।