बीना: कुरवाई रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला घायल
Bina, Sagar | May 8, 2026 मुन्नालाल पिता बारेलाल निवासी मुहासा जो बाइक से अपनी भाभी 55 वर्षीय सुखरानी पति अमान एवं 14 वर्षी नाती के साथ शादी से वापस गांव जा रहे थे। सभी शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें महिला घायलहो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 आरक्षक विक्रम प्रताप एवं चालक इमरत सेन पहुंच गए और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।