बयाना: पेंशनर समाज समिति बयाना का वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह, 23 वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान
बयाना के गणेशी मार्केट स्थित अग्रवाल मैरिज होम में रविवार को पेंशनर समाज समिति बयाना का वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के 23 वरिष्ठ पेंशनरों को साफा, शॉल, माला, स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।