इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना से पीड़ित गांवो के किसानों ने रविवार शाम 5 बजे सामूहिक निर्णय लिया कि हम सभी सिर्फ दो दीपक एक भगवान के मंदिर में दूसरा तुलसी माता की क्यारी में जलाकर काली दिवाली मनाई जाएगी। उसके लिए कोई सज्जा नही कोई पटाखों की गूंज नही, रंग रोगन नही। इसमें अन्य गांवो का भी समर्थन मिल रहा है।