अहरौरा शक्तिनगर मार्ग पर आरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम के द्वारा 12 ट्रक और टैंकरों का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान गुरुवार की सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलाया गया।