बरकट्ठा: लेम्बुआ में छत पर रखे पुवाल में अचानक लगी आग
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र कैसे गोरहर थाना के समीप शिलाड़ीह पंचायत अंतर्गत लेम्बुआ में सुदामा ठाकुर के घर के छत के ऊपर रखे पुवाल में आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई ।आग किस कारण से लगा हुआ है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है । वहीं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। इसमें किसी का जान माल का हानि नहीं हुआ है।