चक्रधरपुर में गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के रेलवे कॉलोनी समेत विभिन्न मोहल्लों में जगह जगह पेड़ व पेड़ की टहनियां गिर गए। इससे जगह जगह सड़क मार्ग बाधित हो गया। वहीं तेज आंधी बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर जाने के कारण शाम 4:30 बजे से ही बिजली गुल रही जो देर रात लगभग 11:00 बजे आई।