हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सहेलिया गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर आई एक घायल नीलगाय किसान ब्रह्मपाल सिंह के घर में घुस गई। नीलगाय को घर के आंगन में देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई और लोग डर के कारण घरों के अंदर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय जख्मी अवस्था में थी और उसके शरीर से खून बह रहा था।