आरोन थाना पुलिस ने 5 महीने से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को खोज लिया है। 21 नवंबर को थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने बताया, 3 जून 2025 से लापता लड़की के पिता ने 2 जुलाई को रिपोर्ट की। पुलिस ने लगातार खोजबीन की। बीते रोज सूचना पर लड़की को दस्तयाब कर विधिवत कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया। जहां से परिजनों को सौंप दिया गया है।