जिले में कड़ाके की ठंड के बीच काको थाना क्षेत्र के पहला बीघा गांव निवासी 60 वर्षीय दौलती देवी की ठंड लगने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिले में तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कर दिए हैं और अलाव की व्यवस्था की है।