बेगूसराय: प्राणपुर पंचायत के सोनमा में आग से झुलसकर घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय में आग से झुलसकर जख्मी हुए विवाहिता की इलाज़ के दौरान सोमवार की रात सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना 26 फरवरी के दिन बखरी थाना इलाक़े की है। मृतिका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के सोनमा निवासी मोहम्मद इसराफिल की लगभग 40 वर्षीय पत्नी सबीना खातून के रुप में बताए जा रहे हैं।