कुशलगढ़: निर्जला एकादशी पर कुशलगढ़ के राम मंदिर में गूंजे भजन, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुशलगढ़ नगर के प्राचीन राम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन, भव्य भजन संध्या एवं श्रीराम दरबार की महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात तक चले आयोजन में मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयघोष और मधुर भजनों से भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिनमें