*एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — बंद मकानों में चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, अंतर्राज्यीय शातिर नकबजन गिरफ्तार*
➡️ *वैशाली कॉलोनी, कवि नगर काशीपुर एवं केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई क्षेत्र में हुई चोरियों का हुआ सफल अनावरण*
➡️ *सटीक सुरागरसी, पतारसी एवं सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से कोतवाली आईटीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
➡️ *चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद।*
➡️ *अभियुक्त विगत कई वर्षों से उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में चोरी की घटनाओं को दे रहा था, अंजाम।*
➡️ *अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट एवं नकबजनी के 11 अभियोग है दर्ज।*
🛑 एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.07.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं माल-मुल्जिमान की तलाश में क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई एवं काशीपुर क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक शातिर चोर ,चोरी किए गए आभूषण बेचने तथा पुनः चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के समीप घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसका पीछा कर लगभग 20-30 मीटर दूरी पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना *नाम सोनी पुत्र मेहर चन्द उर्फ गूंगा निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश* बताया तथा स्वीकार किया कि उसने हाल ही में कोतवाली आईटीआई एवं कोतवाली काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत वैशाली कॉलोनी, कवि नगर काशीपुर तथा केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता है। *अभियुक्त पूर्व में हरिद्वार, देहरादून एवं ऋषिकेश जनपदों में चोरी एवं लूट के मामलों में जेल जा चुका है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
➡️ नाम - सोनी पुत्र मेहर चन्द उर्फ गूंगा उम्र - 42 वर्ष निवासी - सेक्टर -03, 01-ए बालाजी मंदिर के सामने, माधवपुरम, थाना ब्रह्मपुर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश।
*बरामदगी का विवरण*
1. पीली धातु (सोना) के 02 मंगलसूत्र।
2. पीली धातु की 02 जोड़ी कान के झुमके एवं 01 जोड़ी ईयर रिंग।
3. पीली धातु की 02 अंगूठियां।
4. 01 सफेद मोती की माला, जिस पर पीली धातु का पत्ता नुमा पैंडल लगा है।
5. सफेद धातु (चांदी) की 02 जोड़ी पायल।
6. 01 हरे रंग का छोटा पर्स।
7. चोरी में प्रयुक्त 01 भूरे रंग का बैग।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-167/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस, कोतवाली आईटीआई।
2. मु0अ0सं0-26/2026 धारा 303(A) बीएनएस, कोतवाली आईटीआई।
3. मु0अ0सं0-170/2026 धारा 305(A)/331(2) बीएनएस, कोतवाली काशीपुर।
4. मु0अ0सं0-331/2017 धारा 457/380/411 आईपीसी, कोतवाली कनखल।
5. मु0अ0सं0-165/2018 धारा 394 आईपीसी, थाना सहसपुर।
6. मु0अ0सं0-3208/2018 धारा 392/411 आईपीसी, कोतवाली डोईवाला।
7. मु0अ0सं0-538/2003 धारा 398/401 आईपीसी, कोतवाली हरिद्वार।
8. मु0अ0सं0-431/2022 धारा 391/411 आईपीसी, कोतवाली ऋषिकेश।
9. मु0अ0सं0-395/2022 धारा 391/411 आईपीसी, कोतवाली ऋषिकेश।
10. मु0अ0सं0-109/2022 धारा 380/411 आईपीसी, थाना रायवाला।
11. मु0अ0सं0-65/2022 धारा 380/411 आईपीसी, थाना रायवाला।
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 अरविन्द बहुगुणा
2. उ0नि0 हरविन्दर सिंह
3. अपर उ0नि0 दीपक चौहान
4. हे0का0 118 सिराज हुसैन
5. का0 492 धर्मेन्द्र भारती
6. उ0नि0 देवेन्द्र सामंत
7. कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार ।
Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 15, 2026