कटंगी: किसान गर्जना संगठन की बैठक में उबाल, डीजल-खाद-बिजली को लेकर सरकार पर बरसे संगठन के पदाधिकारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
मध्यप्रदेश के धान का कटोरा कहे जाने वाले बालाघाट जिले में खेती का सीजन शुरू होते ही किसान संकट में घिर गए हैं। शुक्रवार 5 जून की शाम 4 बजे विश्राम गृह कटंगी में किसान गर्जना संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, डीजल की किल्लत, खाद की कालाबाजारी और अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर जमक