रहटगांव: रहटगांव क्षेत्र में अग्निकांड के बाद राहत: पीड़ित परिवारों को मिला खाद्यान्न
आज 18 अप्रैल शाम 6 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर शनिवार को राहत कार्य करते हुए उचित मूल्य दुकान के विक्रेता आमीन खान एवं सहायक विक्रेता भैयालाल परते द्वारा ग्राम बड़झिरी पहुंचकर सभी प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 50 किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया गया। प्रशासन द्वारा समय पर दी गई इस सहायता से पीड़ित परिवारों को राहत मिली है।