सहारनपुर: सहारनपुर में बारिश से मौसम का मिजाज बदला, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिली बड़ी राहत
सहारनपुर में बुधवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश से शहर और आसपास के क्षेत्रों में ठंडक महसूस की गई। मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।