हुज़ूर: गोविंदपुरा इलाके में रहने वाली युवती से मंगेतर ने किया दुष्कर्म और मनमर्जी का दहेज ना मिलने पर तोड़ी शादी, मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Jul 11, 2024 भोपाल के गोविंदपुरा इलाके के एक पॉश अपार्टमेंट में रहने वाली युवती की शादी जहांगीराबाद में रहने वाले युवक से तय हो गई।जल्द ही शादी कर लेने का वादा करते हुए आरोपी ने शारीरिक संबंध बना लिए।शादी के एक हफ्ते पहले आरोपी व उसके घर वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उन्हें दहेज नहीं मिला तो उन्होंने शादी तोड़ दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है|