कानपुर: चकेरी पुलिस ने लूट के आरोपी को नई चुंगी के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर किया गिरफ्तार
चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चकेरी थाने की पुलिस ने नई चुंगी के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल फोन लूटने के आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुल्तान को रविवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया गया है और उसके फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।