बख्शी का तालाब: महिंगवां में तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार महिला की ली जान, पति गंभीर रूप से घायल
लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कुम्हारवा रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।