रैपुरा: रैपुरा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
Raipura, Panna | Apr 2, 2026 रैपुरा में हनुमान जयंती का पर्व आज गुरुवार शाम 4 बजे पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। संकट मोचन धाम एवं बजरंग धाम में दिनभर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। इस अवसर पर सुंदरकांड का भव्य पाठ, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।