चुनार: नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत
नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पास बंद रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गयी। अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार गांव निवासी रम्बा देवी 65वर्ष पत्नी स्व. मेवालाल मिस्त्री बैंक में रुपए जमा कर घर लौट रही थी कि ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।