अरवल: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प
Arwal, Arwal | Jun 12, 2026 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर संदेश दिया कि “बाल श्रम अभिशाप है, बाल श्रमिक प्रथा मिटाना है।” अभियान के तहत रैली, शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।