जागरगुंडा: कलेक्टर ने दो नदियां पार कर ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
Jagargunda, Sukma | Jul 18, 2026
सुकमा के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने गुमोड़ी, कोंडासावली व तारलागुड़ा में जाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा की। बिजली, वनाधिकार पट्टा, स्वास्थ्य सुविधाओं समेत अनेक सुधारों का भरोसा दिया गया। प्रशासन ने 3 दिन में बिजली व्यवस्था ठीक करने और 45 दिन में पट्टे देने का वादा किया है।