बख्शी का तालाब: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल; मामला दर्ज
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। माधोपुर निवासी मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 27 अप्रैल सुबह महोना बड़ी नहर के पास हुई, जब तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुशांत सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि वीरपाल गंभीर रूप से घायल है