बीना: जवाहर वार्ड पुत्री शाला वाली गली में गंदगी फैलाते लोग, स्कूली विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Jan 8, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के जवाहर वार्ड पुत्री शाला वाली गली में विगत कई दिनों से स्कूली विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग परेशान है। क्योंकि इस गली में लोगों ने अस्थाई मूत्रालय बना लिया है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग गंदगी फैलाते हैं। और गंदगी से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बता दें की इस गली में दो स्कूल है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं।