बीना: सागर फटक अंडर ब्रिज के पास अधूरे शौचालय का निर्माण फिर शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Jan 8, 2026 सागर फटक अंडर ब्रिज के पास लंबे समय से अधूरा पड़ा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। दो ठेकेदारों के ब्लैक लिस्ट होने के बाद अब तीसरे ठेकेदार ने काम संभाला है। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।