टिकारी: टिकारी नगर परिषद के वैद्य बिगहा मोहल्ला में आंधी बारिश से गिरी नलजल की टंकी, दर्जनों घरों में पेयजल आपूर्ति हुई ठप्प
Tikari, Gaya | Jun 16, 2026 टिकारी नगर परिषद स्थित वैद्य विगहा में नलजल योजना की टंकी तेज आंधी व बारिश के बीच मंगलवार संध्या टॉवर से भीचे गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां सभी क्षतिग्रस्त टंकी को देखकर स्तब्ध रह गए। वहीं टंकी के क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ले के घरों की पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई है। जिससे सभी लोग चिंतित है और समस्या दूर करने की गुहार लगा रहे है।