देहरादून: अहमदाबाद में विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भाजपा मुख्यालय में दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
भाजपा मुख्यालय में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हताहत हुए आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।