सदर प्रखंड के करहारा गांव के समीप 9.64 करोड़ रुपये की लागत से एक नया, अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बन रहा है, जिसका निर्माण अक्टूबर 2026 में कर लिया जाएगा. जी प्लस टू के शेप में बन रहे इस ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर चोटों के मामलों में तत्काल और विशेषज्ञ उपचार प्रदान किया जाएगा. जिसमें ICU और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी.