अजीतमल: अयाना रजवाहा की मेड़ टूटने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, सिल्ट उठान का काम रुकवाया, ठेकेदार पर मेड़ तोड़ने का लगाया आरोप
अयाना रजवाहा में सिल्ट उठान कार्य के दौरान किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेकेदार पर मानकों के विपरीत गहरी खुदाई कर रजवाहा की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और काम रुकवा दिया। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धनऊपुर निवासी विशुन दयाल, रमेश सविता सहित अन्य किसा