मड़ावरा: प्यासा गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
तहसील मड़ावरा के प्यासा गांव में सोमवार को सुबह करीब 11:00 बजे एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला ने किन कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन किया यह ज्ञात नहीं हो सका है।