मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ताला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौल में करंट लगने से एक भैंस की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशुपालक परिवार में दुख का माहौल है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी पर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।