बांका: पीपरा गांव में बकरी को लेकर विवाद, पति के बड़े भाई ने महिला से की मारपीट, मामला पहुंचा थाना
Banka, Banka | Apr 1, 2026 पीपरा गांव में बकरी को लेकर उत्पन्न विवाद में महिला बबीता देवी को उसके ही पति शंभू यादव के बड़े भाई मनोज यादव और सौरभ कुमार ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता बुधवार की सुबह 8:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दो लोगों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।