पुलिस शहीद दिवस के मौके पर डीडवाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए पुष्प चक्र चढ़कर नमन किया गया।RAC के जवानों ने 60 राउंड फायर कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिनमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।