गिद्दी डाड़ी प्रखंड हेसालौंग पंचायत स्थित पंडराबौन जंगल से होकर गुजरने वाली सड़क जो गिद्दी को नया मोड़ सड़क पर जोड़ती है वहां अफरा तफरी मच गई जब दो हाईवा की आपस में भीषण टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों हाईवा धूं धूं करके जलने लगी। आग इतनी भयावह थी कि आस पास से गुजरने वाले सभी दूरी बनाकर ही रूक गए। जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई।