कलान: गांव अगरासी में बिजली का कटिया डालने से मना करने पर महिला व उसके पति को पीटा थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव अगराशि निवासी महिला ममता पत्नी ओमकार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया उनके घर का बिजली का कनेक्शन है। परंतु उनके पड़ोस के ही राजीव व जगत राम चोरी से कटिया डालते हैं और उनके घर का केबल काट देते हैं। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया सभी दोनों आरोपियों ने उसे व उसके पति के साथ मारपीट की।