कलान: मिर्जापुर चौराहे पर विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीते दिवस जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान पर जेहादी आतंकवादियों ने वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमलाकर दस श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतारे जाने की घटना के विरोध में जमकर धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया।