चंदिया: चंदिया में अज्ञात पिकअप की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।ग्राम जोगिन निवासी शिवप्रसाद कोल, पिता रामकिशोर कोल, उम्र 40 वर्ष को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।बताया जा रहा है कि यह घटना बिसहनी वेयरहाउस से करीब 1 किलोमीटर दूर हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने शिवप्रसाद को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।